हिमाचल : बारिश के कहर से अबतक हुआ इस मानसून सीजन में 502 करोड़ का नुकसान

By: Ankur Thu, 29 July 2021 4:06:58

हिमाचल : बारिश के कहर से अबतक हुआ इस मानसून सीजन में 502 करोड़ का नुकसान

मानसून सीजन जारी हैं और बारिश की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ हैं। लेकिन प्रदेश में इस बारिश ने कई क्षेत्रों में हाहाकार मचाया हुआ हैं जिसकी वजह से अबतक इस मानसून सीजन में 502 करोड़ का नुकसान हो चुका हैं। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश में जारी भारी बारिश के बावजूद मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से चार फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में 13 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। 28 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में 333.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस अवधि के लिए सामान्य बारिश 346.3 मिलीमीटर को माना गया है।

152 लोगों ने सड़क हादसों से लेकर भूस्खलन, बाढ़ या बादल फटने जैसी घटनाओं के चलते जान गंवाई। राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अकेले पीडब्ल्यूडी विभाग को 347 करोड़ का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को 147 करोड़, ऊर्जा विभाग को 57 लाख का नुकसान हुआ। 575 लाख का मौद्रिक नुकसान भी दर्ज किया गया। भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ के चलते 14.6 लाख की फसल भी बरबाद हो गई। 515 कच्चे व पक्के घरों और दुकानों, गायों के 379 शेड को भारी नुकसान हुआ है।

इस दौरान 393 पशु-पक्षिओं की भी मौत हुई। भूस्खलन से सबसे ज्यादा 21 लोगों की जान गई। इनमें भी कांगड़ा और किन्नौर में दस व नौ, जबकि शिमला में दो लोगों की मौत हुई। बाढ़ व बादल फटने की घटना से लाहौल-स्पीति में सात और चंबा में दो लोगों की जान चली गई। डूबने से कांगड़ा में आठ, कुल्लू में तीन, लाहौल-स्पीति, शिमला, हमीरपुर व एक-एक, जबकि कुल्लू, मंडी में तीन-तीन और बिलासपुर में दो लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़े :

# पंजाब : शराब पीने के बाद दोस्तों में हुई तकरार, दो ने मिलकर तीसरे की ली जान

# हरिद्वार : कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बावजूद गंगाजल लेने पहुंच रहे लोग, प्रशासन ने दिखाई सख्ती

# गुरुग्राम : 200 करोड़ के फर्जीवाड़े में ED ने किया एंबिएंस मॉल के मालिक को गिरफ्तार

# टॉयलेट सीट में इस तरह फंसा बच्ची का सिर कि बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

# अनोखा गांव जहां नहीं हैं परिवहन के लिए कोई सड़क, नांव की मदद से करते हैं सफर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com